उत्तर प्रदेशप्रयागराज

150 से अधिक विदेशियों ने महाकुंभ में ली दीक्षा

महाकुंभ नगर ०१ फरवरी
बीके यादव/बालजी दैनिक

कुम्भ नगर सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और जीवनशैली से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा लेना है। शक्तिधाम आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर 62 विदेशी नागरिकों ने दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही है और अभी यह क्रम जारी है। सनातन धर्म की ओर झुकाव केवल आध्यात्मिक साधकों तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञान, कला और संगीत से जुड़े लोग भी इसे अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। इस वर्ष दीक्षा लेने वालों में इंजीनियर,शोधार्थी,संगीतकार, और कलाकार शामिल हैं जो भारत के प्राचीन ज्ञान और संस्कृति से प्रभावित होकर सनातन परंपराओं को अपना रहे हैं। वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक फरवरी को 60 विदेशी नागरिकों का एक दल शक्तिधाम आश्रम पहुंचेगा। इनमें 20 इजरायल,14 अमेरिका सहित फ्रांस, स्विट्जरलैंड के नागरिक शामिल हैं। इसमे भी कई लोग सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संकल्प लेंगे। बसंत पंचमी पर महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर 17 स्थित शक्तिधाम आश्रम में वसंत पंचमी पर भव्य अमृत स्नान के लिए तैयारी हो रही है। जगद्गुरू साई मां लक्ष्मी देवी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को आशिर्वाद देंगी। आश्रम के महामंडलेश्वर अनंत दास ने बताया कि इस बार शक्तिधाम आश्रम अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अमृत स्नान करेगा। वसंत पंचमी स्नान के दौरान जगद्गुरु साई मां लक्ष्मी देवी का रथ और रजत सिंहासन विशेष रूप से फूल लड़ियों से सजाया जाएगा। शंख, घंटों और गाजे-बाजे के बीच महामंडलेश्वर और भक्तगण श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साई मां ने श्रद्धालुओं को संगम तट पर आने के स्थान पर नजदीकी स्नान घाटों पर स्नान की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button