उत्तराखण्डराज्य

Nainital Police बनी देवदूत

घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल

Nainital Police बुधवार की देर शाम पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक गंभीर दुर्घटना घटित हुई। जिसमें एक वाहन, अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था, के ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस दुर्घटना में कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

Nainital Police

नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान Nainital Police

घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको यहाँ बताते हैं घायलों के नाम और उनका पता

1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

Nainital Police

ये हैं जान बचाने वाले नैनीताल मित्र पुलिस की बहादुर टीम

1- चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता
2- का0 मनीष कुमार
3- का0 राजेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button