उत्तर प्रदेशप्रयागराज
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

प्रयागराज 28.02.2025
बीके यादव/ बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” विषय पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। डॉ. वीरेंद्रमणि त्रिपाठी ने रमन प्रभाव के महत्व और विज्ञान को भौतिकता में वरदान बताया। विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. आशीष शिवम ने बैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास को मानवता की प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक बताया। निदेशक जमुनीपुर परिसर डॉ. सब्यसाची ने रमन प्रभाव की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ आदि नाथ ने किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के आचार्यों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।