उत्तर प्रदेशगोण्डा

फर्जी तरीके से जमीन पर अवैध कब्जा करने पर दिये जांच के आदेश

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर किया गया जमीन पर अवैध कब्जा

आयुक्त ने एसडीएम को दिये जमीन पर अवैध कब्जे की जांच के आदेश

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

देवीपाटन मण्डल, गोण्डा 19 दिसम्बर 2024 – बीमार मां की मृत्यु के बाद जालसाजो द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराकर जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची अर्चना सिंह ने मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। आयुक्त ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तरबगंज के एसडीएम को मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच कर दोषी के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये है।

अर्चना सिंह ने मंडल आयुक्त को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी बीमार मां जानकी देवी पत्नी राजकिशोर सिंह ग्राम दुर्जनपुरघा वजीरगंज गोण्डा की निवासी थी। उनके इलाज और देखभाल के लिए वे अपने घर बाराबंकी लेकर चली आई थी। बीते वर्ष 29 नवम्बर 2023 को उनका ग्राम पंचायत विधोपुर कला बाराबंकी में उनके ही घर पर उनका निधन हो गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी शाहपुर तहसील फतेहपुर बाराबंकी द्वारा उनकी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र 5 अप्रैल 2024 को जारी किया गया। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र मे बताया कि कि मेरी मां ने ग्राम पंचायत दुर्जनपुरघाट स्थित अपनी जमीन का दान लेखपत्र मेरे नाम 3 अगस्त 2023 को कर दिया है। मेरी मां के बीमार होने का फायदा उठा कर दुर्जनपुरघाट निवासी अंजनी कुमार सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह ने मेरी मां की जमीन जो गाटा संख्या 369 है पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। वहीं बड़ी जालसाजी करते हुए इन्होंने अयोध्या जिला अस्पताल से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र 29 अक्टूबर 2023 को जारी करा दिया। यह मृत्यु प्रमाण पत्र दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया है। जिसे लेकर अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत दुर्जनपुरघाट के ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर परिवार रजिस्टर की नकल भी जारी करा लिया है। अब अंजनी कुमार सिंह ने अवैध रुप से मेरे बैनामे की जमीन पर कब्जा कर तम्बाकू की फसल लगा रखी है। यहीं मेरे गांव जाने पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने तरबगंज एसडीएम को शिकायतकर्ता अर्चना सिंह पत्नी मुनेन्द्र सिंह निवासी विद्यीपुर कला शाहपुर थाना बददोपुर बाराबंकी के प्रार्थना पत्र के साथ ग्राम पंचायत शाहपुर से निर्गत मृत्यु प्रमाण-पत्र व जिला अस्पताल अयोध्या से निर्गत मृत्यु प्रमाण-पत्र की फोटोप्रति भेजकर अभिलेखों का भली भांति अवलोकन एवं परिशीलन कर जॉचोपरान्त नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button