अयोध्या

गौशाला वृद्धा आश्रम खोलकर शीघ्र लोगों की सेवा करुंगा – पवनदेव महाराज

 

बालजी दैनिक
बीकापुर अयोध्या l गौशाला वृद्धा आश्रम का शीघ्र बीकापुर में बनवाकर गौ माता और बुजुर्गों की सेवा निरंतर करूंगा। यह बात अपने आवास मलेथू कनक में पत्रकार वार्ता के दौरान कथा वाचक पवन देव महाराज ने व्यक्त किया। इस मौके पर शास्त्री रमाकांत मिश्रा, मोहन दूबे उपास्थित रहे।bबीकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू कनक गांव में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान शुक्रवार को व्यक्त किया। उन्होंने सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाने की बात कही। जात पात की विदाई करो , हम सब हिंदू हैं।हिंदू एकता को मजबूत करो। पवन देव महाराज ने केंद्र की भाजपा सरकार से रामचरितमानस को राष्ट्र का दर्जा दिलाने, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गाय माता को प्रदेश का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। सनातन धर्म को राष्ट्र का दर्जा मिले, प्रत्येक परिवार एक-एक गाय पाले और उनकी सेवा करें।
उन्होंने कहा कि जब गाय सुरक्षित रहेगी तभी धर्म भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर 2024 को लुफ्ताबाद बछौली राजेपुर चकिया के निकट अपनी बनामे की भूमि पर गौशाला, वृद्धा आश्रम भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद 2025 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। जहां पर बनाई गई वृद्ध आश्रम में ऐसे लोगों को भोजन पानी ठहरने की व्यवस्था निशुल्क होगी जो बुजुर्ग माता-पिता उनके बच्चों के द्वारा निकाल देते हैं। गौशाला में भी गायों रख कर उनकी भी सेवा किया जाएगा। जिससे आए दिन सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। अंतिम में उन्होंने कहा कि समय-समय पर असहाय, गरीबों, निर्धनों के बीच जाकर ठंड के मौसम में ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरित कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button