अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव पर विद्यालय में काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
![](https://i0.wp.com/www.baljinews.com/wp-content/uploads/2024/12/cfd579e5-ab20-41d8-a2c9-611e8c7fa7de.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
रिपोर्ट सनोज मिश्रा
अटरिया सीतापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज, जजौर, सिधौली में प्रधानाचार्य नरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव पर तहसील स्तरीय काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिता निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पांच सदस्यों की निर्णायक समिति की अध्यक्षा रश्मि श्रीवास्तव प्रधानाचार्या जीएचएस सरौरा के साथ मिलन देवी प्रधानाचार्या जी.जी.आई.सी. कमालपुर, किरनलता प्रधानाचार्या जीएचएस जल्लाबाद,स्नेहलता और अनुराग अवस्थी निर्णायक की भूमिका में रहे। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गाँधी विद्यालय से “रिद्धिका” तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जजौर से राजा भईया ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए क्वालीफाई किया। नरेंद्र तिवारी ने दोनों प्रतियोगिता के प्रथम तीन-तीन बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।