उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पुलिस व एसओजी के हत्थे चढ़े तीन असलहा तस्कर

प्रयागराज ०७ अप्रैल
बीके यादव/ बालजी दैनिक

थाना नैनी पुलिस टीम एवं एसओजी यमुनानगर जोन टीम की संयुक्त कार्यवाही में तीन अन्तर्जनपदीय असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए, कब्जे से 10 स्वचालित अवैध पिस्टल, चार अवैध तमंचा, आठ पिस्टल की खाली मैंगजीन व सात सौ रूपया बरामद किया गया।
रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द कुशवाहा, दरोगा सुनील कुमार यादव,दरोगा धर्मेन्द्र कुमार यादव, दरोगा नवीन कुमार सिंह (प्रभारी) एसओजी यमुनानगर, हेड कांस्टेबल चालक दिनेश सिंह,कांस्टेबल रंजीत यादव, कांस्टेबल आकाश दीप,कांस्टेबल जसवीर सिंह,कांस्टेबल सिद्धेश्वर पाण्डेय, कांस्टेबल मनोज कुमार, दरोगा प्रमोद यादव (प्रभारी) सर्विलांस सेल संयुक्त टीम द्वारा 03 अन्तर्जनपदीय असलहा तस्कर नीरज मिश्रा पुत्र सत्यदेव मिश्रा निवासी मदरा मुकुन्दपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज, सुनील दुबे पुत्र राम शिरोमणि दुबे उर्फ अमित दुबे निवासी हरसड़ थाना हलिया जनपद मिर्जापुर व सत्य प्रकाश यादव पुत्र विजय नाथ यादव निवासी डोहरिया थाना मेजा जनपद प्रयागराज को सोमवार को पुराना टोल प्लाजा नैनी अंडर पास पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से अवैध पिस्टल,तमंचा व रूपया बरामद करने सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button