उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज यमुनापार महानगर गंगापार के जिलाध्यक्षों की आज होंगी घोषणा

जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में संगठन पर्व पर्यवेक्षक व जिला चुनाव अधिकारी गण रहेंगे उपस्थित

बैठक में जिला पदाधिकारी,वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी ज़िले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि आमंत्रित है

15 मार्च 2025 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार-गंगापार-महानगर के बहुप्रतीक्षित नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को दोपहर 2 बजें जिलापंचायत सभागार में होंगी। जिसमें प्रयागराज के पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, यमुनापार जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधियों संग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डाँ.महेन्द्र नाथ पांडेय ने पत्र ज़ारी करते हुए जिलाध्यक्षों की घोषणा हेतू प्रक्रिया,करणीय कार्यो पर दिशानिर्देश जारी किया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी,वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, ज़िले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि आमंत्रित है। बैठक 1 बजकर 30 मिनट से प्रारम्भ होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button