नैनीताल मार्ग शिशु मंदिर बरेली में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

बरेली । R.S.S का अनुषांगिक संगठन विद्या भारती द्वारा देश में 15000 विद्यालय चलाये जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की पीडी को संस्कारित एवं शिक्षित करने का अभूतपूर्व कार्य है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला उच्च शिक्षा संस्थान गोहाटी, बैगलोर आदि देश के अनेक स्थानों पर विश्वविद्यालय भी प्रारंभ कर दिये हैं। यह विश्वविद्यालय तक्षशिला, नालन्दा जैसे प्राचीन शिक्षा केन्द्र के समान है। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले होगें।
उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद में शिकारपुर के निकट रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर देश की सुरक्षा के लिये राष्ट्रीय प्रोजेक्ट (National Project) 2019 से प्रारम्भ हो गया है। विद्यालय की थोडी दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघ चालक प्रोफेसर राजेन्द सिंह (पूज्य रज्जू भैया) का जन्म स्थान बनेल ग्राम है। अतः उनकी स्मृति में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर प्रारंभ किया गया है। यह जानकारी गंगाराम क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य विद्या भारती ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में रामय जी डायरेक्टर धनपति देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज उझानी, सुनील कुमार सिंह,प्रधानाचार्य, नैनीताल मार्ग शिशु मंदिर बरेली, विकास सक्सेना, महानगर प्रचार प्रमुख, विक्रम अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।