हार्ट अटैक से प्रधान की मौत, क्षेत्र में शोक

अशोक कुमार वर्मा/ बालाजी
बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवापुर ग्राम प्रधान बब्बन यादव पुत्र हरीराम उम्र लगभग 45 कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन के द्वारा इलाज के लिए जनपद अयोध्या के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम प्रधान बब्बन यादव की मौत की खबर पर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाने वालों का घर पर लगा तांता। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिह, एडिओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह, जिला सचिव मुकुल आनंद, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, विजय गौड़, अजय तिवारी, मेवालाल चौहान, अहमद रजा, मोहम्मद नफीस, सोनू यादव, बृज कुमार यादव, राममिलन यादव, मिही लाल यादव, बलराम यादव, सूर्यभान यादव, उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, अशोक यादव, जगदीश यादव, गुड्डू पाठक, अनिल तिवारी, धनंजय सिंह, रामजियावन, बजरंग प्रसाद, मुकेश निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संजय यादव, गोविंद यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं लोगों द्वारा जताई गई गहरी शोक संवेदना।
अखिल भारतीय प्रधान संघ को मिलते ही भरत कुंड दाह संस्कार में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी के छोटे भाई भूपेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव श्याम यादव नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बीकापुर, गोविंद यादव बलराम यादव उमाशंकर यादव ओम प्रकाश यादव आसाराम निषाद गया प्रसाद यादव हेमंत यादव, कर्म राज यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन भारती मेरी लाल यादव अतुल यादव बिरजू यादव बृजेश यादव के अलावा
प्रधान संघ शोक में डूब गया। सत्य प्रकाश पटेल, दयाराम वर्मा, मुकेश निषाद रामचंद्र निषाद, राकेश यादव, राजेश यादव, आदि प्रधानों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है वहीं दूसरी तरफ मृतक ग्राम प्रधान बब्बन यादव की माता के निधन होने के बाद ताजपुर ग्राम प्रधान पद पर उनके भतीजे अरविंद यादव प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं।