उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली सेंट्रल जेल से भागा कैदी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली। सेंट्रल जेल से फरार हरपाल को इज्ज्तनगर पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे को पकड़ने पहुंची टीम पर हरपाल ने अदलखिया जंगल से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसे गोली लगी।

मूलरूप से फतेहगंज पूर्वी के खनी नवादा गांव का रहने वाले हरपाल को पिछले वर्ष आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसके बाद उसे 2023 में दो जुलाई को सेंट्रल जेल भेजा गया था।

गोली मारने के आरोप में मिली थी सजा

हरपाल ने वर्ष 2017 में लिंटर डालने पर हुए एक विवाद में अपने साथियों गिरीश व रघुवर के साथ मिलकर सोनपाल की गोली मारकर हत्या की थी। जेल पहुंचने के बाद उससे कृषि कार्य कराया जाने लगा। हर दिन की तरह 10 अक्टूबर को उसे कृषि कार्य के लिए जेल से बाहर लाया गया। मौका देखकर शाम करीब चार बजे वह फरार हो गया। इज्जतनगर थाने में हरपाल समेत जेल वार्डर अजय कुमार प्रथम, कृषि सुपरवाइजर अनिल कुमार व फार्म लिपिक धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध भी प्राथमिकी लिखी गई। क्योंकि जिस दिन वह फरार हुआ उस दिन ड्यूटी पर इन्हीं लोगों की जिम्मेदारी थी।

पुलिस पर किया फायर

पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो हरपाल ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए हत्यारे पर फायरिंग की तो एक गोली उसके सीधे पैर में लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे के पास से पुलिस ने एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस आदि बरामद किए। घायल हरपाल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके ठीक होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button