उत्तर प्रदेशसीतापुर

दस फरवरी को मनाई जाएगी राजा टोडर मल,की पांच सौ बाइसवीं जयंती

सीतापुर राकेश पाण्डेय। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल(आर एस एस डी) के पदाधिकारियों के द्वारा दस फरवरी 2025 को राजा टोडरमल की पांच सौ बाइसवीं जयंती राजा टोडरमल पार्क निकट पुलिस क्लब कलेक्ट्रेट परिसर टोडरमल मार्ग सीतापुर में समय 10:30 बजे सुबह मनाई जाएगी।

बताते हैं कि उसी दिन सर्वप्रथम प्रथम लहरपुर में सुबह सात बजे अनियां कला साढ़े सात बजे राजा पुर खानपुर सदात तंम्केश्वर नाथ तीर्थस्थल पर साढ़े आठ बजे नगर पालिका परिसर में लगी प्रतिमा पर नगर नगर पालिका अध्यक्ष जावेद अहमद व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी के द्वारा माल्यार्पण,पौने नौ बजे राजा टोडरमल स्मृति द्वार पर पूजन,नौ बजे चौपड़ी टोला मन्दिर पर पूजन सवा नौ बजे पर खत्रियाना चौराहा पर इन्डियन बैंक के प्रबंधक के द्वारा चित्र पर माल्यार्पण,9:30 बजे लहर पुर तहसील परिसर में राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण उप जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी लहरपुर के द्वारा किया जाएगा।उसके बाद टोडर मल पार्क सीतापुर में दिन में 11 बजे से 1:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी संस्था के पदाधिकारियों के साथ उपस्थिति रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button