धूमधाम से मनाई गई,राजा टोडरमल की पांच सौ बाइसवीं जयंती
उपजिलाधिकारी सदर ने भी किया टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण
सीतापुर राकेश पाण्डेय। राजस्व के जनक राजा टोडर मल की पांच सौ बाइसवीं जयंती पूर्व की भांति इस वर्ष भी राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों व गण मान्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।उप जिलाधिकारी सदर अभिनव यादव व नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी वैभव त्रिपाठी के द्वारा राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी के द्वारा लहरपुर के मान सरोवर धाम अनियां कला से किया गया,तंम्केश्वर नाथ पचासी बीघा तीर्थ स्थल राजापुर गांव,नगर पालिका परिसर लहरपुर स्थित राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण,खत्रियाना चौराहे चित्र पर माल्यार्पण, इंडियन बैंक, तहसील प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद राजा टोडरमल पार्क स्थित कलेक्ट्रेट कचेहरी परिसर सीतापुर में भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।अतिथियों व गण मान्यो के द्वारा जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा राजस्व के जनक राजा टोडरमल की पांच सौ बाइसवीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।राजा टोडरमल अकबर के नव रत्नों में एक माने जाते थे जिनका जन्म जिले में स्थित लहरपुर के राजापुर गांव मे हुआ था। जिनके प्रमाण अभिलेखों में मिलते हैं और राजा टोडरमल ने भूमि की पैमाइश की रुप रेखा बहुत ही अच्छे तरीके से तैयार की थी। जो पूरे भारत में प्रचलित है।जिनकी बदौलत आज पूरे भारत का राजस्व कोष चलता है।यह बड़े गर्व की बात है। उनको हम शत शत नमन करते हैं।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि संस्था की तरफ से कई बार शासन प्रशासन से मांग की जा चुकी है कि पार्क के अंदर बंद पड़ी लाइब्रेरी को खाली कराया जाए टोडर मल के इतिहास के बारे में आम जन नागरिक जान सके।उसमें कबाड भरा हुआ है,शासन प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उप जिलाधिकारी सदर ने अपने सम्बोधन में कहा राजा टोडरमल ने राजस्व विभाग में भू पैमाइश में अपनी महती भूमिका निभाई थी,उन्होंने भू माप के लिए जरीब,गट्टा गुनिया आदि जैसे तमाम प्रकार के यंत्रों का आविष्कार किया, जिससे खेतों की माप की जाती है।
जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्था के सभी पदाधिकारियों की बहुत सराहना करते हुए, सभी को जयंती की शुभ कामनाएं दी।
जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रीती पुरी राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल जिला अध्यक्ष एड० शिवनाथ मिश्रा,सदर नायब तहसीलदार,जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, खिलाड़ी शाह,अवनीश कुमार,महिला नगर अध्यक्ष एड०नीलम गोड पिछड़ा वर्ग महिला नगर अध्यक्ष इंदू रानी,संस्था सदस्य सुमन शुक्ला,रानू मिश्रा,पत्रकार हिमांशु पुरी,सुशील तिवारी सेवानिवृत्त कानूनगो /एड० अयोध्या प्रसाद गौतम एड० अरुण कुमार राज,अंकित जायसवाल,एड०अजीत कुमार मिश्रा, हिंदी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला,सभासद प्रदीप कुमार गुप्ता राजीव शुक्ला,जिला संयोजक राजकुमार शुक्ला,शायर मुजीब सीतापुरी,एडवोकेट राजकुमार शुक्ला,सभासद विक्रम सिंह,अजीत कुमार श्रीवास्तव,कामरेड गया प्रसाद,सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व समाज सेवी उपस्थित रहे।