भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी नीरज सिंह व क्षेत्रीय मंत्री विमल सिंह उपस्थित रहे उनके द्वारा जिले के सभी मंडलों में चल रही सदस्यता की समीक्षा की गई तथा सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारीयों को सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए आग्रह कर अधिक से अधिक जनमानस को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की गई इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प भी दिलवाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जिला प्रभारी नीरज क्षेत्रीय मंत्री विमल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विमल सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ता वाली है और आज जब सदस्यता का नवीनीकरण किया जा रहा है तब संपूर्ण देश में लोग डिजिटल और फॉर्म के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ रहे हैं ऐसे में सभी पदाधिकारीयों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है उन्होंने सीतापुर जिले में चल रही सदस्यता की समीक्षा भी की। जिला प्रभारी नीरज सिंह द्वारा उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों व मोर्चों के अध्यक्षों से जिले में चल रही सदस्यता की बिंदुवार जानकारी ली गई एवं सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर भाजपा को मजबूत करने का आवाहन किया गया कि सदस्यता अभियान की गति को और तेजी से बढ़ाया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत कर सके जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा मंडल अध्यक्षों से विशेषकर मंडलों में सदस्यता की गति को बढ़ाने का आवाहन भी किया इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी सुधाकर शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं सभी पदाधिकारीयों से निर्धारित समय पर सदस्यता अभियान में सक्रिय होकर कार्य करके अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया बैठक में करुणा शंकर त्रिपाठी नैमिष रत्न तिवारी विश्राम सागर राठौर रमेश भार्गव उदित वाजपेई जया सिंह विष्णु मौर्य सचिन मिश्रा लोकेश मिश्रा सहित मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।