अयोध्याउत्तर प्रदेश

राम जानकी जयसवाल मंदिर के महंत जगन्नाथ दास को संतों किया श्रद्धा सुमन अर्पित

बालजी दैनिक
अयोध्या धाम। टेढ़ीबाजार वशिष्ठकुंठ स्थित रामजानकी जायसवाल मंदिर के महंत जगन्नाथ दास काे संताें ने पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और साथ ही उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामजानकी जायसवाल मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमहंत श्याम सुंदर दास महाराज ने बताया कि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि पर गुरुदेव महंत जगन्नाथ दास महाराज का पुण्यतिथि महाेत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पुण्यतिथि पर रामनगरी के संत-महंत और धर्माचार्य सम्मिलित हुए। जिन्होंने गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर शिद्दत से याद किया। महाराज श्री अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। वह गाै एवं संत सेवी रहे। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही उदार रहा। सरलता ताे उनमें देखते ही झलकती थी। गुरुदेव ने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। आजीवन मठ की उत्तराेत्तर समृद्धि में लगे रहे। मंदिर अपनी प्रगति पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के बारे में जितना कहा जाए वह कम ही है। वह आज हमारे बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। आश्रम में गाै, संत, विद्यार्थी व आगंतुक सेवा सुचार रूप से चल रही है। मंदिर में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में मंदिर से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकर शामिल हाेकर अपना जीवन धन्य बनाते हैं। वर्तमान महंत श्याम सुंदर दास महाराज द्वारा पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सम्मान किया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या में संत-महंत, भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि पर वेदमंदिर के पीठाधिपति श्रीमहंत रामनरेश दास, रामचरितमानस भवन के महंत अर्जुन दास, श्रीराम आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जयराम दास वेदांती, गाेवर्धन आश्रम के महंत मुकेश दास, स्वामी गयाशरण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, नीरज जायसवाल हरिपूर्णानंद जायसवाल, काेलकाता से मोतीलाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button