अयोध्याउत्तर प्रदेश
सविता समाज कल्याण समिति ने धूम धाम से मनाया सम्राट महापद्मनंद की जयंती

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। सविता समाज कल्याण समिति के भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की जयंती बड़ी धूमधाम से नाका स्थित गणपति लॉज में मनाई । सविता समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा एडवोकेट महापद्मानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला । तथा लेखपाल शुभम सेन के पुत्र अभिनंदन के जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम मे सविता समाज के पदाधिकारी व सदस्य गण क्रमशःमंत्री रामनाथ शर्मा , उपाध्यक्ष राममूरत शर्मा, प्रहलाद शर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम सेन, संयोजक राजाराम शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा , मसौदा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उत्तम शर्मा, दीपक सेन, सत्यमणि शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अयोध्या प्रसाद, विजयआनंद , जेईई हनुमान सेन, राधेश्याम सेन आदि लोग उपस्थित रहे ।