सीड बैंक/ फील्ड सीड बैंक/ जीन बैंक द्वारा पादप प्रजाति काे बचाए रखना मानव रक्षा के लिए जरूरी

प्रयागराज 28.10.2024
बीके यादव/बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग व सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयाेजित सात दिवसीय कार्यशाला ” पादप उतक संवर्धन तकनीक” के उद्घाटन सत्र के प्रमुख वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. एन. बी. सिंह ने बताया कि पादप उतक संवर्धन की तकनीकी द्वारा प्रतिसुक्ष्मजिवी ड्रग रेजिस्टेंस को जीन बैंक/ सीड बैंक, फील्ड सीड बैंक, जड़/ तना, अंग एवं प्रोटोप्लाज्म, कोशा कल्चर के संरक्षण जरूरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के समृद्ध करने हेतु मानवता हेतु शोध में नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण व संज्ञान में लाना जरूरी है। कुलसचिव आर.एल. विश्वकर्मा ने बताया कि जल, जमीन, वायु को वास्तविक रूप में लाना जरूरी है है। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव डॉ. शक्ति नाथ त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला के विषय वस्तु प्रस्तुति डा. आदि नाथ ने किया, कार्यक्रम के विषय में डॉ. धीरज पाण्डेय ने बताया। अतिथि स्वागत श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. आदि नाथ में मीडिया मैनिपुलेशन, प्रिपरेशन, एक्सपलांट का अभ्यास कराया। इस अवसर पर 12 प्रतिभागी कुलभाषकर आश्रम डिग्री कॉलेज से 7 इलाहबाद राज्य विश्वविद्यालय से एवम नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के 11 शोध छात्र सहित विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में माैजूद रहे।