नि:शुल्क जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा को वरिष्ठ भाजपा नेता डां आशुतोष त्रिपाठी ने प्रस्थान कराया

अनिल सिंह/ बालजी दैनिक
प्रतापगढ। दिनांक 12 फरवरी 2025 को निशुल्क जगत जननी मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने अपने भगवा चुंगी स्थित जनसंपर्क कार्यालय से माता रानी की ध्वजा पताका दिखाकर मां विंध्यवासिनी दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को प्रस्थान कराया समस्त दर्शनार्थी माता रानी की जयकारा लगाते हुए दर्शन करने हेतु प्रस्थान किये
. डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने दर्शन यात्रा को प्रस्थान कराते हुए कहा कि हमारे जिले के बहुत से गरीब निर्धन परिवार के लोग हैं जिनकी इच्छा माता रानी के दर्शन हेतु रहती है परंतु अपने खर्चे से दर्शन नहीं कर पाते तो हमारा उद्देश्य है ऐसे परिवारों को दर्शन कराना जो जगत जननी मां विंध्यवासिनी माता रानी के दर्शन करने के इच्छुक है परंतु आर्थिक स्थिति के कारण दर्शन नहीं कर पाते
. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष पांडे,देवी प्रसाद मिश्रा,वेद प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार यादव, पप्पू यादव, परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अशोक तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।