भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शाहपुर मंडल युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
लहरपुर सीतापुर – भारतीय जनता पार्टी के 46 से स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हरगांव विधानसभा के शाहपुर मंडल में शाहपुर शिव मंदिर से लेकर के भदफर चौराहे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ वासुदेव पांडे के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा उपस्थित रहे बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में बाइक रैली का आयोजन किया गया इसी क्रम में शाहपुर मंडल और नवीनगर युवा मोर्चा साथियों के द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्य समिति सदस्य शैलेंद्र शुक्ला नीति एवं शोध प्रमुख नीरज शुक्ला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष इंद्रेश वर्मा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अनुज वर्मा उपाध्यक्ष आलोक पांडे अमित त्रिवेदी जीत त्रिवेदी नबीनगर मंडल अध्यक्ष उमेश भार्गव सत्य कुमार पांडे ललित दीक्षित पारुल यादव राघवेंद्र अवस्थी सहित युवा साथी और कार्यकर्ता इस रैली में सम्मिलित हुए।