शिवपाल बोले सत्ता में आने के बाद अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो अधिकारी संविधान को नहीं मानते सत्ता में आने के बाद उन पर कार्रवाई होगी।
बाबा साहब ने दिया हम सभी को संविधान
उमाकांत बाथम संवाददाता
इटावा के महेवा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए संविधान को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हम सभी को संविधान दिया। लेकिन उसके बावजूद भी आज हम सभी लोग पीछे होते जा रहे हैं। जो दबे पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित, जो बहुत पीछे पायदान पर चले गए हैं। जो बाबा साहब ने संविधान दिया है। बाबा साहब ने लोगों की आवाज उठाई। जो बाबा साहब ने सामाजिक न्याय देने का काम किया है। जो बाबा साहब का सपना था वह सपना अभी अधूरा है। उसको समाजवादी पार्टी पूरा करने का काम करेगी।
सत्ता में आने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
शिवपाल यादव अपने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ अधिकारी बाबा साहब के संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। जो दलित है अल्पसंख्यक है पिछड़े हैं उनके अधिकारों को पूरा नहीं कर रहे हैं। मेरी जानकारी में है मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा जो संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। दो गरीबों मजलूमों का शोषण कर रहे हैं। जो लोगों को न्याय नहीं दे रहे हैं आप लोग उन लोगों की सूची को तैयार कर ले और हम भी सूची बना रहे हैं। जो बाबा साहब की संविधान में अधिकार मिला है जो अधिकारी संविधान का पालन नहीं कर रहे। तो आप लोग उनका नाम अपनी डायरी पर नोट जरूर कर लें सरकार आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।