उत्तर प्रदेशबरेली

शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा ने उपचुनाव में कराई धांधली फिर भी सपा जीतेगी 5-6 सीटें

बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उपचुनाव में भाजपा पर पुलिस प्रशासन की मदद से धांधली करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को बरेली पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी सत्ता पक्ष की पार्टी ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उसकी जरूरत नहीं थी। उन्हें भरोसा है कि भाजपा की जबरदस्त धांधली के बाद भी सपा पांच से छह सीटों पर जीत हासिल करेगी।

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारी चुनाव लड़ता है, एसएसपी वोट मांगता है। ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। वक्त आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कहा कि भाजपा का कोई भी मंत्री ईमानदार नहीं है।
सपा नेता ने कहा कि जब जब समय आता है तो जनता फैसला करती है। 2027 में फैसला हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी यूपी से भाजपा को हराकर भेजेगी। सपा नेता ने कहा इन्होंने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। अब इनकी पोल खुल गई है। महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रहे हैं। भाजपा सरकार में अफसरों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button