उत्तर प्रदेशबरेली
निशानेबाज नेहा ने मैदान में की वापसी, राइफल क्लब में अभ्यास शुरू

बरेली में सरकारी मशीनरी के खिलाफ धरने पर बैठने वाली राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज नेहा सिंह ने मैदान पर वापसी कर ली है। चार मांगों को लेकर उन्होंने चार दिन तक धरना दिया तो उन्हें कोच मिला। साथ ही राइफल क्लब मैदान पर अभ्यास करने की अनुमति मिली। उमर उजाला ने उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेकर अफसरों ने नेहा की समस्या का समाधान कराया।
उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली निशानेबाज नेहा सिंह 14 नवंबर को धरने पर बैठीं थीं। 17 नवंबर को एडीएम व एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था। बीते दिवस से नेहा ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी का आभार जताया। कहा कि अखबारों ने उनकी आवाज को अफसरों तक पहुंचाया। इससे अफसरों ने उनकी बात सुनी और समस्या का समाधान कराया।