राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अवध क्षेत्र बने – एस .के.तूफानी

एस के तूफानी का जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.शशांक शेखर सिंह पुष्कर के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सीतापुर एस तूफानी को पदोन्नत करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। और जिला कार्यालय सिविल लाइन सीतापुर में पदाधिकारी द्वारा नव नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस के तूफानी ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। सीतापुर की जिला कार्यकारिणी संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर आज जनपद सीतापुर में संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाया है आगे भी उम्मीद करता हूं कि संगठन को नया आयाम देने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विधिक सलाहकार एडवोकेट राजेश खन्ना, देवेन्द्र कुमार सिंह जिला अखिलेश गौतम जिला महासचिव , संजय कुमार दिक्षित जिला कार्यकारिणी सदस्य,सुरेंद्र कुमार, प्रवीण संगम, एडवोकेट अरुण कुमार राज, अनुपम गौतम सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।