अयोध्याउत्तर प्रदेश

01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान

जनसंपर्क अभियान के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाए

बालजी दैनिक
अयोध्या l स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तृतीय चरण 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक शासन की मंशा के अनुरूप चलाया जाएगा जिसका जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। यह अभियान जनपद में संचारी रोगों जैसे डेंगू , मलेरिया , चिकनगुनिया , जापानी इंसेफेलाइटिस, और अन्य जल जनित रोगों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर के साथ साथ जनपद के प्रमुख स्थलों, चौराहा आदि में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है जिसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा जिसमें सभी विभागों ने अपनी कार्य योजना बनाई है वे अपनी कार्य योजना के आधार पर कार्य किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जिसमें स्वच्छता और जागरूकता स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें जलभराव, कचरा निष्पादन और घरों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मच्छर नियंत्रण मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटी-लार्वल छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, पानी के कंटेनरों की नियमित सफाई के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए। टीकाकरण अभियान जापानी इंसेफेलाइटिस और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जनसंपर्क अभियान/सोशल मीडिया, रेडियो, और टेलीविजन के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। यह अभियान लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं हो जाता स्वच्छता साफ सफाई व बीमारी सम्बंधित किसी को कोई समस्या होती है तो वह अपने सम्बंधित नगर निकाय या ग्राम पंचायत में सूचित करें जो समस्या है उसका समाधान हो सकें। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी के द्वारा संचारी अभियान की शपथ दिलाकर एवं वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ए0सी0एम0ओ डॉ0 डी0के0 शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 मंजुला आनंद, नोडल अर्बन डॉ0 वी0पी0 त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी0पी0 सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ0 अरविंद श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीएमसी (यूनिसेफ), समस्त मलेरिया निरीक्षक व स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button