उत्तर प्रदेशसीतापुर

प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर धमकी का आरोप

हमे खुद की परवाह नही , सीएम की योजनाएं धरातल पर पहुचे भ्रष्टाचारियों पर हो कार्यवाही- सुनील राजवंशी

रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी

सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जोकि भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच कर अवगत कराया कि सीतापुर में पंचायत राज विभाग में कुष्ठ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण के कारण जनपद की विभिन विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिव द्वारा ग्राम पंचायतो में आवंटित सरकारी धनराशि का बंदरबाट कर भ्रष्टाचार किया जा रहा था जिस कारण पार्टी नेतृत्व 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन दिया गया था। जो कि 19 फरवरी को जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति के द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त करा दिया गया । घटना 20 फरवरी शाम 6.48 के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आती है जोकि प्रदेश उपाध्यक्ष को दी गई भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर धमकी देते हुए नैपालापुर चौराहे की तरफ आओ फिर तुम्हे देखने की बात कही जाती है धमकी के बाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से सम्बंधित जिम्मेदारो के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दी गयी धमकी से अवगत कराया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष ने सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से मामले की शिकायत की है। पीड़ित प्रदेश उपाध्यक्ष ने बातचीत की रिकॉर्डिंग और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी ने शिकायत के बाद बताया कि हमे धमकियों की परवाह नही न ही हमे खुद की परवाह है हमारा व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जोकि सहयोगी दल होने के कारण पँचायत विभाग के मंत्री भी है एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित समस्त महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर भ्रष्टाचार मुक्त होकर पहुचे जनता का एक-एक पैसा जनता के विकास में लगे अगर कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में प्रधान व सचिव जनता के पैसे में बंदर बांट कर रहे हैं जो पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के विकास के लिए अंतिम सांस तक हम लड़ाई लड़ेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव इजहार अली, प्रदेश प्रमुख महासचिव योगेन्द्र सिंह अर्कवंशी(मध्यांचल), प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव (मध्यांचल) संजय अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष कुलदीप राजवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button