उत्तर प्रदेश
बंधे पर कूड़ा गिराया तो होगी सख्त करवाई

बालजी दैनिक अयोध्या l गोसाईगंज नगर का कूड़ा वैसे तो कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जा रहा है। लेकिन कुछ मनबढ़ किस्म के कर्मचारी चुपके से बंधे पर कूड़ा फेंक रहे हैं। इसकी शिकायत नगर पंचायत से किया गया। जिम्मेदार द्वारा इस पर एक्शन भी लिया गया। लेकिन दो दिन बाद फिर उसी ढर्रे पर कर्मचारी चलने लगे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी इंद्रभान ने इस पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। नगर पंचायत का कूड़ा बंधे पर न गिरे, इसके लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है।