डीडीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

निर्धारित समय में नही की गई कार्यवाही तो पुनः होगा धरना-सुनील राजवंशी
रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी
सीतापुर। पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जा रहा धरना जिला विकास अधिकारी हरश्चिन्द्र प्रजापति के द्वारा समाप्त कराया गया। बताते चलते कि सुहेदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी के नेतृत्व में 17 फरवरी से जनपद में पंचायत विभाग में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया जा रहा था जो कि जिला विकास अधिकारी के कार्यवाही केआश्वासन के बाद समाप्त कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि 17 फरवरी से जनपद की अधिकतर विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो में भ्रष्टाचार का प्रधान व सचिवों द्वारा विकास कार्यो के लिये आवंटित धनराशि में बंदर बांट किया जा रहा था जिसमें जनपद के भ्रष्ट अधिकारी भी लिप्त है जिस कारण भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त हो रहा था। जबकि प्रदेश के मुख्यमत्री द्वारा आम जन मानस के लिये महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे प्रदेश में विकास हो सके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कि पंचायत विभाग में मंत्री के पद पर है उसके बावजूद भी पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है शिकायत देने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही थी जिसके चलते पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने का आवाहन किया गया था। जो कि आज जिला विकास अधिकारी के द्वारा एक निर्धारित समय पर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया गया है। अगर निर्धारित समय के अन्दर विकास खण्ड परेसण्डी की ग्राम पंचायत जरेली के प्रधान के खाते में गई धनराशि शासन को वापस नही कराई जाती है विकास खण्ड ऐलिया की ग्रा मपंचायत सहादतनगर में सचिव के द्वारा की गई धनराशि वापस नही कराई जाती है इसी प्रकार सीई द्वारा किये गये विकास कार्यो की तत्काल प्रभाव से आर एस या पीडब्लू डी से टीम गठित कर जांच नही कराई जाती है आदि विभिन्न समस्याओं पर निर्धारित समय के अन्दर कार्यवाही नही की जाती है तो पुनः धरना स्थल पर धरना किया जायेगा। क्योकि जब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन मंत्री पंचायत विभाग व जिलाधिकारी सीतापुर के द्वारा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है तो कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से जनता के हित में आवंटित धनराशि का पार्टी बंदरबांट होने नही देगी। जनता का पैसा जनता तक पहुंचे यही हमारा लगातार प्रयास रहेगा। धरना स्थल पर धरने में आज तीसरे दिन केसरिया वाहिनी प्रदेश महासचिव पिंकी राजवंशी भारतीय किसान मंच प्रदेश सचिव शैलेन्द्र राज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को समर्थन दिया जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला अल्प संख्यक मोर्चा नूरहसन, जिला सचिव संजय सिंह राठी, जिलाउपाध्यक्ष अरविन्द यादव जिला महासचिव नरेन्द्र राजवंशी रामखलन राठौर आशा राम मौर्या आदि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, केसरिया वाहिनी व भारतीय किसान मंच के पदाधिाकरी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।