सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जारी किया अनिश्चित कालीन धरना

कुछ जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण की वजह से जनपद में भ्रष्टाचारी फल फूल रहे है : सुनील राजवंशी
रिपोर्ट रियासत अली सिद्दीकी
सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने विकास भवन के सामने धरना स्थल पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनिश्चित कालनी धरना का बिगुल खोल दिया है। श्री राजवंशी ने बताया कि जारी दिशा निर्देशानुसार शपथ पत्र व साक्ष्यों के साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में किये जा रहे सरकारी धन के दुरूपयोग को लेकर लगातार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया उसके बाद भी कार्यवाही लम्बित चल रही है। जिससे जहां एक तरफ विकास कार्य धरातल पर नही पहुंच रहे है वहीं भ्रष्टाचारी फल फूल रहे है। विकास खण्ड बिसवां व महमूदाबाद में कंसल्टिंग इंजीनियरों के द्वारा विकास कार्यो में मानक विहीन निर्माण करवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उसके बावजूद भी जिम्मेदार बंदरबांट कर रहे सचिव व प्रधानों की पत्र लगाकर शिकायत का निस्तारण कर रहे है। विकास खण्ड ऐलिया में विकास कार्यो में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उसके बावजूद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे है। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में मनरेगा को लेकर शिकायत दी गई लगातार पुरानी फोटो अपलोड करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है, लेकिन दी जा रही शिकायतों पर कार्यवाही लम्बित है। पिसावां विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंइयाडीह में साक्ष्य सहित शिकायत दी गई लेकिन जिम्मेदार मात्र कागज पूर्ति कर रहे है। इसी प्रकार विकास खण्ड ऐलिया के प्रधान देवर के नाम पर चल रही फर्म पर विकास खण्ड महेाली व ऐलिया में लगातार सचिवों द्वारा जारी आदेशों को दरकिनार कर भुगतान किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे है। विकास खण्ड परसेण्डी की ग्राम पंचायत जरेली में सचिव द्वारा प्रधान के निजी खाते में पच्चीस लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है शपथ पत्र शिकायत देने के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जो कि भारतीय जनता पार्टी का समर्थित दल है व श्री राजभर पंचायत विभाग के कबीना मंत्री है उसके बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है जिससे मुख्यमंत्री की योजनाएं धरातल पर भ्रष्टाचार मुक्त होकर पहुंच सके जिस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार मुक्त विकास के लिये जनपद के जिलाधिकारी भी लगातार प्रयासरत है उसके बाद भी कुछ जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण की वजह से जनपद में भ्रष्टाचारी फल फूल रहे है और विकास निधि की धनराशि का बंदर बांट कर रहे है। जो कि बहुत ही निन्दनीय है पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा यह धरना लगातार अनिश्चित कालीन समय तक जारी रहेगा अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नही की गई तो आवश्यकता पड़ने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ पैदल मार्च भी करेगें। इस मौके पर जिलाध्क्ष कुलदीप रावत, जिला सचिव संजय सिंह राठी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्य मोर्चा नूर हसन, जिला महासचिव नरेन्द्र राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पाल, शैलेन्द्र राजवंशी, अनूप राज, सतेंद्र प्रताप, संजय राज, अरविन्द भार्गव, अनुपम, नौशाद अहमद आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।