उत्तर प्रदेशगोण्डा
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ़्तार

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। जिले के इटियाथोक पुलिस नें नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के चाची की तहरीर पर पड़ोस के रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना सीओ सदर के द्वारा संपादित किया गया। क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा के निर्देश पर उक्त मुकदमे के वांछित आरोपी को उप निरीक्षक विवेक कुमार व उनके टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।