अयोध्याउत्तर प्रदेश

आठ दिवसीय भगवानऋषभदेव विधान भक्तों के द्वारा किया गया सम्पन्न

इंजीनियर संयम जैन को युवारत्न उपाधि से किया गया अलंकृत

बलराम मौर्य / बालजी दैनिक
अयोध्या धाम l भगवान ऋषभदेव दिगम्बर जैन (बड़ी मूर्ति) मन्दिर रायगंज स्थित प्रांगण में भगवान ऋषभदेव की पंचामृत अभिषेक के साथ आठ दिवसीय महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन भगवान ऋषभदेव मण्डल का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान के 108 गुणों से समन्वित अर्घ्य मण्डल पर समर्पित किए गए। गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने भगवान ऋषभदेव के योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि भगवान ने प्रजा को जीने का तरीका सिखाया और शास्त्रों की शिक्षा दी।इस अवसर पर अयोध्या जैन मन्दिर के प्रवक्ता श्री विजय कुमार जी जैन ने बताया कि इंजीनियर संयम जैन को युवारत्न उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री जैन ने जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और जैनिज्म की वेबसाइट पर 1000 से अधिक शारों का डाउनलोड किया, जिससे जन-जन को जोड़ने का कार्य किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार जैन, डॉ. जीवन प्रकाश जैन, पंकज शाह, पं. दीपक उपाध्ये, अध्यात्म जैन, सम्यक् जैन एवं महाराष्ट्र भक्त मण्डल के 250 लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पूज्य प्रज्ञाश्रमणी आयिका श चंदनामती माताजी ने कर्म के महत्व पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कर्म प्रधान इस देश में जो व्यक्ति सही कर्म करता है, वह उन्नति को प्राप्त करता है।सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन प्रश्नमंच का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे गए और उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को तीर्थक्षेत्र कमेटी अयोध्या द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button