मेहनतकस लोग आजादी के वास्तविक मूल्यों से वंचित है- शेर बहादुर शेर

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l देश पर राज करने वाले लोग बड़े शातिर है। जो परिवर्तन की विचारधाराओं को खत्म करने के हथकंडे अपना रहे हैं। भगत सिंह के दर्शन फिलॉसफी को भी खत्म करने की साजिश रच रहे है। इसी के चलते मेहनत कस लोग आजादी के वास्तविक मूल्यी से वंचित है। उक्त विचार ऑल इंडिया किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड बादल सरोज ने भगत सिंह शहादत दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। रविवार को सेमिनार कवि गोष्ठी का आयोजन कुम्हिया गांव स्थित एक महाविद्यालय में जोर दार ढंग से हुआ। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके शुरू हुआ। सेमिनार की अध्यक्षता जनवादी नौजवान सभा के शेर बहादुर शेर संचालन सी आई टू के प्रदेशीय नेता के आर यादव ने किया। सेमिनार को विशिष्ट अतिथ के रूप में सी आई टू के प्रदेश सचिव प्रेमनाथ राय ने संबोधित करते हुए कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था आर्थिक स्वतंत्रता के बिना राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं रह सकती है ।संसद में मनमानी तरीके से प्रस्तावो को पारित किया जा रहा है। ऑल इंडिया किसान सभा के प्रदेश के नेता कामरेड बाबूराम यादव ने कहा किसानों के ऊपर पूंजीवादी नीतिया थोपी जा रही है। इनके अलावा पूर्व जनौस के प्रदेश सचिव राधेश्याम वर्मा, शेख मोहम्मद इशाक, अशोक यादव, मायाराम वर्मा, विनोद सिंह, माता बदल आदि ने संबोधित किया। सेमिनार के उपरांत द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर पदम सिंह पदम व संचालन इश्हाक फैजाबादी ने किया। बाणी वंदना रामजन्म यादव ने किया। तत्पश्चात महराम सिंह मृदुल, डॉक्टर कल्पना वर्मा, डॉ अनिल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, रामजन्म यादव, डॉक्टर आर जे भारती सहित कई कवियों ने अपनी कविता पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर जनवादी नौजवान सभा, खेत मजदूर यूनियन ,ऑल इंडिया किसान सभा की जिला कमेटियो के संयुक्त तत्तवाधान में हुआ।