उत्तर प्रदेशगोंडा

इटियाथोक में विसर्जन की मची धूम, गूंज रहे जयकारे

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद अब उनकी धूमधाम से विदाई की जा रही है। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहा है।

इटियाथोक में सेकंडों स्थानों पर पंडाल सजाए गए थे। यहां मूर्तियों की स्थापना करके पूजन अर्चन किया जाता रहा। कन्या पूजन, भंडारा, जगराता, भजन कीर्तन की धूम मची रही। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे। नवमी को हवन, कन्या भोज करने के बाद दशमी को मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। इटियाथोक कस्बा सहित आसपास के गांव में स्थापित मूर्तियां कस्बे के विशुही नदी में विसर्जित की जायेगी वहीं तिर्रेमनोरमा, नंदलाल पुरवा, लोहशीशा, रुदापुर, बेतहनिया घाट बिजय गढ़वा में भी मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा। सभी विसर्जन स्थलों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर ब्लॉक कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई, शुद्ध पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है।शाम 5 बजे से विशुही नदी घाट पर मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो चुका है जो देर रात तक चलेगा। भक्त गण माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं। लोग डीजे की धुनों पर झूमते हुए नंगे पाव पैदल चलते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान विसर्जन स्थानों पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। नदियों की ओर जाने से भीड़ को रोका जा रहा है ताकि कोई हादसा ना होने पाए। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ पुलिस व पीएसी के जवान चल रहे थे। थानाध्यक्ष शेष मणि पांडेय हमराह पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमणशील रहकर क्षेत्रीय गतिविधियों का जायजा ले रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मी भी भीड़ वाले जगहों पर मौजूद रहकर लोगों पर पैनी नजर बनाये हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button