सहारा इंडिया से पीड़ित जमाकर्ताओं के भुगतान के लिए होगा बड़ा आंदोलन।

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सहारा इंडिया में फंसी जमाकर्ताओं की राशि की वापसी को लेकर “ऑल इंडिया जन आंदोलन सहारा संघर्ष न्याय मोर्चा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला व अन्य पदाधिकारियों के आह्वान पर 28 मार्च 2025 को लखनऊ में “डेरा डालो, घेरा डालो” आंदोलन होगा। इस बात की जानकारी जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह प्रदर्शन सहारा इंडिया कपूरथला कॉम्प्लेक्स, अलीगंज एवं सहारा शहर, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा।
इस आंदोलन में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा वार्ता की जाएगी और जमाकर्ताओं के हक की मांग को बुलंद किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा ने सभी जमाकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
क्या है मांगें?
सहारा इंडिया में फंसी जमाकर्ताओं की पूरी राशि जल्द से जल्द ब्याज सहित लौटाई जाए।
सरकार एवं प्रशासन इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करें। दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी करें
जमाकर्ताओं के साथ न्याय हो और उनकी सालों की बचत वापस मिले।
सहारा रिफंड पोर्टल से डिफेंसेशी हटाई जाये।
सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट रेन्ज लिमिटेड के निवेशकों के लिए रजिस्टर कंपनी द्वारा पोर्टल बनाया जाये या सहारा काउंटर से भुगतान कराया जाये।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया जमाकर्ताओं के भुगतान के लिए कोई सहारा इंडिया पर रोक नहीं तो भुगतान दिलाया जाए।
गांव गरीबों मजदूरों किसानों दुकानदारों छोटे कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन बंद कराया जाये।
सहारा इंडिया से प्रभावित लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।