उत्तर प्रदेशसीतापुर

केंद्रीय बजट 2025 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में साबित होगा मील का पत्थर: कमलेश मिश्र

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। केंद्रीय बजट 2025 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा इस बजट में देश के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्यान सूत्र पर आधारित बजट देश को समर्पित किया है जिसमें ग्यान में ग का अर्थ गरीब य का अर्थ युवा अ से अन्नदाता और न से नारी को समर्पित है। उक्त उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में व्यापारियों एवं प्रेस के बंधुवो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि बजट में स्वास्थ्य ,शिक्षा, रोजगार निवेश सभी का विशेष ध्यान रखा गया है और गरीबो को निशुल्क मकान देने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को भारत की जनता खासकर मिडिल क्लास के लोगों के लिए ऑक्सीजन बताया और 12 लाख तक की कर छूट को देश की उन्नति का एक पिलर बताया। उन्होंने यह भी बताया कि 2014 से पहले का बजट जहां एक पार्टी अपने तुष्टिकरण के लिए बनाती थी वहीं आज 2014 के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने विकसित भारत को ध्यान में रखकर अपने बजट बनाए हैं उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पबद्ध है इसलिए वह प्रतिवर्ष अपने बजट में देश की व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देती है इसी सूत्रा के आधार पर 2025-26 का केंद्रीय बजट देश को समर्पित किया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय बजट भारत के भविष्य की उज्जवल आधारशिला है उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सकारात्मक विजन से भारत 2047 मे विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है 2025 का बजट विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है उन्होंने बताया कि गरीब युवा नारी और किसान को समर्पित यह बजट देश के प्रत्येक क्षेत्र में आर्थिक संपन्नता बनाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी , नमिंद्र अवस्थी अभिषेक गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका खैराबाद प्रतिनिधि वीरेंद्र पुरी, गोपाल टंडन प्रेमचंद अग्रवाल सागर गुप्ता अभिषेक भारती सुरेश तिवारी, सुधाकर शुक्ला जिला उपाध्यक्ष इन्दु सिंह, जितेंद्र मल्होत्रा विश्राम सागर राठौर कंचन प्रभा पांडे रमेश भार्गव दीपू आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक नैमिष रत्न तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित रहे उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रशंसा की ‌।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button