उत्तर प्रदेशप्रयागराज

भूख से उपजी हुई करुणा का दर्शन है एकात्म

मानववाद
प्रयागराज २६ सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक

25 सितंबर 2024 स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस को श्रद्धा एवं समर्पण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाजपेई डेंटल हॉस्पिटल के ऊपर सक्षम के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रीय प्रचार टोली के सदस्य डॉ विजय कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में कहां कि भारत के युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सादा जीवन, उच्च विचार तथा भारतीयता एवं संस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत का का सामाजिक,राजनीतिक एवं आर्थिक उत्थान धर्म एवं नैतिकता से प्रेरित आध्यात्मिक विचारधारा पर करनी चाहिए। भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वह अपने जीवन थैली से प्रेरित होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए स्वावलंबी भारत अभियान काशी प्रांत के समन्वयक डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन भूख से उपजी हुई करुणा का दर्शन है जिसका मूल उद्देश्य समष्टि पर आधारित भारत का लोक कल्याण करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार व्यक्ति का एक परिवार है ।परिवार से निकलता है तो उसका समाज है और जब समाज से निकलता है तो उसकी एक जाति है और जाति से भी बड़ी संस्था राष्ट्र है अतः व्यक्ति को राष्ट्र से एकाकार होना है। भारत को भव्य और दिव्य बनाने का मार्ग है एकात्मक मानववाद और अंत्योदय का दर्शन। समाज के आखिरी सोपान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर लाली तभी आएगी जब उसके सम्मुख भोजन की थाली होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वावलंबी भारत अभियान के सह समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एकात्मक मानववाद का दर्शन भारत की समस्त समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वावलंबी भारत अभियान काशी प्रांत के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने असाधारण जीवन शैली का प्रेरक व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर रंजन वाजपेई ने कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन एक दीर्घकालिक दर्शन है जो भारत के लिए आवश्यक एवं अनिवार्य है।कार्यक्रम का संचालन राय साहब जी सह जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच प्रयागराज ने किया।
कार्यक्रम में जिला पूर्णकालिक अंकित जी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में विभाग संयोजक, प्रयागराज स्वदेशी जागरण मंच गंगेश नारायण जिला समन्वयिक स्वावलंबी भारत अभियान राघवेंद्र सिंह जिला विचार विभाग प्रमुख डॉक्टर सुनील शुक्ला जी की विशेष उपस्थिति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button