ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बी के जैन को बधाई दी

चित्रकूट, 27 जनवरी 2024।
बीके यादव/ बालजी दैनिक
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने आज सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के ट्रस्टी / निदेशक डॉ बी के जैन के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनसे भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि डॉ जैन को भारत सरकार की ओर से मिले इस सम्मान से चित्रकूट धाम सहित सतना जिले का भी गौरव बढ़ा है। प्रो मिश्रा ने डॉ जैन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ जैन द्वारा अंधत्व निवारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रफुल्लित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *