उत्तर प्रदेशबरेली
संकल्प के अध्यक्ष बने विनोद गुप्ता
![](https://i0.wp.com/www.baljinews.com/wp-content/uploads/2024/09/a3ce8f4b-9c4c-4926-9ef2-4a40701376fc_prev_ui.png?resize=560%2C445&ssl=1)
बरेली । सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था संकल्प की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लोकतंत्र रक्षक सेनानी विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसी क्रम में गुरविंदर सिंह को महामंत्री और उपाध्यक्ष सुभाष डोभाल को चुना गया। सुरेश बाबू मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्वाचित तीनों पदाधिकारी को कार्यकारिणी घोषित करने की जिम्मेदारी दी गई। शीघ्र ही संस्था के द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्रवण अरोड़ा , महेंद्र पाल राही, ओम प्रकाशअरोड़ा, इंद्रदेव त्रिवेदी, उमेश गुप्ता, धर्मपाल सिंह चौहान, मोहन चंद पांडे, प्रवीण शर्मा सहित संस्था के कार्यकर्ता शामिल रहे।