उत्तर प्रदेशगोण्डा

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हम सभी को गर्व-जिलाधिकारी

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हम सभी को गर्व-जिलाधिकारी

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा 26 नवम्बर, 2024। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी ने कहा कि हमें भारत के संविधान पर गर्व है और भारत के प्रत्येक नागरिक को होना भी चाहिए। इस दौरान लोकभवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में संविधान की उद्देशिका पाठन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। लाइव प्रसारण के उपरान्त डीएम सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया उद्देशिका पाठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के बाद जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने संविधान की उद्देशिका पाठन किया।

जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी कि ”हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता, अखंडता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढाएंगे। सामाजिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएंगे। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देंगे।

भारत के संविधान की आत्मा है उद्देशिका

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कहा कि हमें भारत के संविधान पर गर्व है और सभी को गर्व होना भी चाहिए। संविधान की उद्देशिका, भारत के संविधान की आत्मा है। इसके शब्दों में पूर्ण संविधान का सार है। यदि हम संविधान की उद्देशिका को अंगीकृत और आत्मार्पित करते हैं तो समझ लिजिए की हमने पूर्ण संविधान को ही अंगीकृत कर लिया है।

उन्होंने कहा कि संविधान हर प्राणी के लिए समभाव रखता है। सभी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाता है। सभी को अपने विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। सभी को अवसर और प्रतिष्ठा की समता देता है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपद वासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, अपर उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, अशोक कुमार गुप्ता, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button