उत्तर प्रदेशप्रयागराज
राजापुर व्यापार मंडल कार्यकारिणी गठन के साथ भाजपा के निर्वाचित महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत एवं अभिनंदन

प्रयागराज : राजापुर व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता को भाजपा महानगर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी एवं फूल माला अंगवस्त्रम पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसी के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुकेश जायसवाल,सुनील केसरवानी एवं बबलू कुशवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ अंकित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में के.पी.मिश्र (मनोज) का चयन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उत्तम केसरवानी सहित कई पदाधिकारी का चयन किया गया।