उत्तर प्रदेशबरेली
श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में महिला समिति का चुनाव हुआ

(महिला इकाई )महिला समिति की 35 सदस्यों द्वारा नई महिला समिति का गठन किया गया
बरेली । जुगल जोड़ी सरकार की असीम कृपा से श्रीमती रेनू छाबड़ा को अध्यक्ष,श्रीमती कंचन अरोड़ा को उपाध्यक्ष,एवं श्रीमती नीलम साहनी को सचिव पुनः निर्विरोध चुना गया। टीम के सभी सदस्यों ने बधाई दी।
चुनाव के बाद श्री हरि मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने कहा कि हमारी टीम महिला सेवा समिति पहले भी मंदिर में सेवाओं के अतिरिक्त समाज सेवा भी कर रही थी और अब भी अपनी नई टीम के साथ पहले से भी अधिक समाज सेवा करेंगे। जैसे सर्दियों में वस्त्र वितरण,चाय सेवा, जुराबें,टोपी,दस्ताने, खिचड़ी सेवा, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग व गर्मियों में शर्बत सेवा आदि और नई जोश के साथ करेंगे।
श्रीमती रेनू छाबड़ा,कंचन अरोड़ा,नीलम साहनी ने सभी का धन्यवाद वा आभार व्यक्त किया।