उत्तर प्रदेशसीतापुर

मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सीतापुर राकेश पाण्डेय। भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले जमीनी संगठन में कमलापुर मंडल एवं मिश्रिख मंडल में अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपने-अपने अध्यक्ष का स्वागत कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।

बताने के अनुसार उच्च नेतृत्व के स्तर से काफी छानबीन कर भारतीय जनता पार्टी कमलापुर पर मण्डल अध्यक्ष के रूप में पुनः डा०आशुतोष मिश्रा की ताजपोशी किये जाने पर कमलापुर स्थित डा०सन्तोष‌‌‌ कुमार विश्वकर्मा मण्डल उपाध्यक्ष के निवास पर भव्य स्वागत समारोह किया गया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एक युवा,ईमानदार व निष्ठावान कार्यकर्ता पर पुनः विश्वास किया गया। दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उच्च नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है तो मैं अपने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उच्च नेतृत्व के विश्वास को पूरी निष्ठा के साथ कायम रखूंगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि तिवारी (जिला महा मंत्री किसान मोर्चा),मुकेश पाण्डेय (मण्डल उपाध्यक्ष), ज्ञानेन्द्र धनगर बूथ अध्यक्ष डा०एस०के०विश्वास बंगाली डाक्टर,निर्मल राजवंशी अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, राधेश्याम शुक्ल पत्रकार प्रताप यादव पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष,दीनबंधु यादव, राजेन्द्र पाल, राकेश पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजक डा०सन्तोष कुमार विश्वकर्मा ने मण्डल अध्यक्ष को भगवान विश्वकर्मा की फोटो भेंट किया और आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर जिले में इकतिस मण्डल अध्यक्षों के नाम की घोषणा करने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व ने मिश्रित मंडल से युवा कार्यकर्ता देवेश पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी के मिश्रित नैमिषारण्य मंडल पर अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी किए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यहां पर यह बताना आवश्यक होगा कि मिश्रिख मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी मंडल चुनाव प्रभारी कंचन प्रभा ने बैठक कर सबसे राय मसबिरा लेकर अपनी रिपोर्ट शीर्ष से नेतृत्व को सौंप दी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के उपरान्त जिला चुनाव अधिकारी नागेंद्र गुप्ता ने घोषित किए गए मंडल अध्यक्षों की सूची में मिश्रिख नैमिषारण्य से युवा नेता देवेश पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सत्ताइस जिला प्रतिनिधि के नाम की भी घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष को माला पहनकर मिठाई खिलाकर शुभ कामनाएं दी।अपने स्वागत समारोह के मौके पर देवेश पांडेय ने कहा कि मंडल अध्यक्ष बनना मेरे लिए गर्व की बात है सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे सभी का सम्मान किया जाएगा पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमको दी है उसका ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा अंकित शुक्ला सतीश शास्त्री मनोज पांडे शिव शंकर राजवंशी संदीप राजवंशी विवेक सिंह आलोक सिंह पीयूष बिहारी मिश्रा शुभम सुधीर शुक्ला राणा डॉक्टर सागर अंकुर सिंह मयंक शेखर शुक्ला आशीष कश्यप सभासद अभिषेक ईशू आलोक मिश्रा सुमित सुधांशु चुनमुन अनुराग तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगल कामनाएं दी गई क्षेत्रीय लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button