उत्तर प्रदेशबरेली

40 महिला बंदियों ने पतियों के साथ मनाया करवा चौथ

बरेली। जिला जेल में अलग-अलग मामलों में बंद 40 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनके व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी सामग्री मुहैया कराई गई। साथ ही विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। इन महिला बंदियों के पति भी जेल में कैद हैं। महिला बंदियों ने चांद के साथ पतियों का दीदार कर व्रत खोला।

करवाचौथ को लेकर जेल में बंद महिला बंदियों में उत्साह दिखा। जेल के अंदर समूहों में एकत्र महिलाओं ने विधि विधान के साथ पर्व को मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। इन महिला बंदियों को पतियों से हर रविवार को मात्र 30 मिनट के लिए मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर इन सभी को पतियों के पास रहने का अधिक वक्त मिला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि जेल में करवा चौथ व्रत की पूरी व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button