अयोध्याउत्तर प्रदेश

भागवत कथा श्रवणपान से भय , भूख, रोग संताप सब नष्ट हो जाता – अष्टावक्र महाराज

बालजी दैनिक
बीकापुर ,अयोध्या। ब्लाक क्षेत्र के जयसिंहमऊ गीता महाविद्यालय में रविवार को शुरू हुई संगीतमयी भागवत कथा का शुभारंभ करते हुये बृंदावन धाम से आये कथावाचक बाल ब्यास अष्टावक्र महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है कि जिसके श्रवण पान से ही भय भूख रोग व संताप सब कुछ स्वतः ही नष्ट हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि व्यकित को मन बुद्धि चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों मे समर्पित कर देना चाहिए। क्योंकि मानव शरीर बड़े भाग्य से मिलता हैं। इस समय घोर कलयुग चल रहा है। ज्यो ज्यो कलयुग बढ़ता जायेगा त्यों त्यों सौराष्ट्र अवंति अधीर शूर और मानव के संस्कार शून्य हो जायेगे। कथा शुभारंभ के पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी। मुख्य यजमान गीता सिंह व उनके पति भारत सिंह रहे। भारत सिंह ने आरती उतारी। विधायक प्रतिनिधि भगवान बक्श सिंह ने माला पहना कर कथा व्यास का आशीर्वाद लिया। मौके पर यजमान अर्जुन प्रसाद मिश्रा,राम दयाल मौर्य, विपिन सिंह,विनय सिंह, अमरनाथ सिंह व आयोजक परिवार रहा मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button