उत्तर प्रदेशप्रयागराज

एक्यूप्रेशर संस्थान का 27 वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरु

प्रयागराज ०८ नवंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक

संस्थान का 27 वां राष्ट्रीय एवं तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज छतनाग स्थित एम. पी. खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज में आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलपुर के विधायक दीपक पटेल थे और अध्यक्षता जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने की। संस्थान के अध्यक्ष जे पी अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्य समन्वयक ए के द्विवेदी है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपक पटेल ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने विधायक निधि से कॉलेज में 10 किलोवाट का सोलर लाइट सिस्टम लगाने की घोषणा की। जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने एक्यूप्रेशर का क्षमताओं की भूमि भूरि प्रशंसा की, उन्होंने आए हुए प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में 12 शोध पत्र पढ़े गये जिनमें हैदराबाद से अर्चना त्रिवेदी का `चमत्कारिक बिन्दु’ बैंगलोर के एम.वी. रवीन्द्रा का’ फीजोफिनिया पारम्परिक चायनीज एक्यूप्रेशर की नजर’ विशेष रहा। वरिष्ठ उपाधक्ष प्रशिक्षण एस पी केसरवानी ने सम्मेलन की पूरी रूपरेखा बताई और सभी को शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि यह सम्मेलन का समापन 13 नम्बर को होगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव एम एम कूल ने किया। आज इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक एस के गोयल, एके शुक्ला,एम बी त्रिपाठी, प्रभात वर्मा,आलोक कमलिया, विशाल जायसवाल,अभय, सुनील मिश्रा,अनिल शुक्ला, सीमा सेठ,जया सिंह सहित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगभग 700 से अधिक लोग शामिल थे। राष्ट्रीय सम्मेलन में एक्यूप्रेशर संस्थान की त्रैमासिक शोध पत्रिका `सरस्वती’ और `सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन किया गया । आज के कार्यक्रम में एक्यूप्रेशर विधा से जुड़े 20 वर्ष से अधिक समय से कार्य कर के मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।रविवार को एक्यूप्रेशर के कर्मठ साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button