
चंडीगढ़ : हरियाणा के शहरी निकाय विभाग ने सफाई कर्मचारियों के लिए 2 हजार भता देने की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार ये भत्ता नियमित सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को पालिका रोल सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों के समतुल्य 2000 रुपए प्रति माह का जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा।
विभाग की ओर से जारी लैटर में इसकी पुष्टि की गई है। लेटर में स्पष्ट किया गया कि कर्मचारियों को मिलने वाली परफॉर्मेंस आधारित सालाना राशि नहीं मिलेगी, जिससे कर्मचारियों में रोष है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नियमित सफाई कर्मचारियों को जोखिन भते के बदले में दिए जाने वाले परफॉर्मेंस से जुड़े वार्षिक प्रोत्साहन जो 12 हजार रुपए और 9000 रुपए है, को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जाता है।
पत्र में ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस मद पर होने वाला खर्च संबंधित नगर पालिका द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कोई अतिरिक्त अनुदान, ऋण या वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।




