पंजाबराज्य

‘25 साल राज की बात करने वालों के पास 25 आदमी भी नहीं’—मोगा रैली से भगवंत मान का BJP-SAD गठबंधन पर तीखा हमला

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज है। पंजाब के मोगा जिले में आज आम आदमी पार्टी ने मेगा रैली की। इस रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। सीएम मान ने कहा कि पिछले 25 सालों से ये एक-दूसरे को लड़ाकर और आपस में बांटकर हमें बेवकूफ बनाते रहे। कभी कहते थे कि उन्हें वोट मत डालो, हमें डालो। फिर दूसरा कहता था कि उन्हें मत डालो, अब हमें वोट डालो। और आज भी सब इकट्ठे हो गए हैं। आज सब एक साथ आ गए हैं। बादल परिवार पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा, “25 साल राज की बात करने वालों के पास अब 25 आदमी भी नहीं है। इनका (SAD) गठबंधन बीजेपी के साथ है लेकिन मेरा गठबंधन पंजाब के लोगों के साथ है।”

पूर्व की सरकारों में नशे का कारोबार फैला

सीएम मान ने कहा, “मुझे कोई लंबी-चौड़ी बातें नहीं करनी हैं। मैं कोई भाषण नहीं देना चाहता। मैं तो वही बातें करना चाहता हूं, जो आपस में बैठकर चर्चा करते हैं। मैं इनसे जवाब मांगता हूं। 1997 से 2002 तक प्रकाश सिंह बादल की सरकार रही, जिसमें सुखबीर बादल भी थे। 2002 से 2007 तक कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार रही। 2007 से 2017 तक प्रकाश सिंह बादल और भाजपा की सरकार रही, जिसमें सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री बने। इसी दौर में नशे का कारोबार फैला और मजीठिया जैसे लोग सामने आए। इसी दौरान गैंगस्टरवाद भी बढ़ा।”

25 सालों से ये लोग एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाते रहे

भगवंत मान ने कहा, “2017 से 2022 तक फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार रही। 2022 में आपने हमें चुना। पिछले 25 सालों से ये लोग हमें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाते रहे। हम एक-दूसरे की शादियों में जाना छोड़ गए। एक-दूसरे के दुख-सुख में शामिल होना छोड़ गए। यहां तक कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों के साथ रोटी-पानी का रिश्ता भी खत्म कर दिया। लेकिन भाइयो, 8 दिसंबर को यहां एक रैली होने वाली है। जरा सोचिए, उस रैली में कौन-कौन बैठे होंगे?”

एक मंच पर बैठेंगे ये लोग

सीएम मान ने कहा, “8 दिसंबर को नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सोचिए, उस दिन मंच पर कौन-कौन होगा? आज जिस तरह का मंच हमारा लगा हुआ है, उसी तरह के मंच पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मजीठिया, सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू, केवल ढिल्लों, अश्वनी कुमार, तरुण चुग और दूसरे नेता बैठे होंगे। कमाल है यार! एक ही मंच पर ये सभी लोग बैठे होंगे।”

बीजेपी और अकाली दल पर साधा निशाना

सीएम मान ने आगे कहा, “अब भाजपा और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बहुत अच्छी बात है, लेकिन कुछ तो शर्म करो यार! किसी एक बात पर तो टिक जाओ। आप यकीन करेंगे? यही सुखबीर बादल कहा करते थे कि भाजपा ने किसान विरोधी कानून बनाए हैं। पहले तीन महीने तक अकाली दल के नेता इन किसान विरोधी कानूनों की तारीफ करते रहे। बादल साहब की तरफ से भी वीडियो डालकर इन कानूनों को बहुत अच्छा बताया गया। लेकिन जब किसान आंदोलन तेज हो गया और उन्हें समझ आया कि मामला बहुत गंभीर है, तब मैडम हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफा दिलवा दिया गया। इस्तीफा देने के बाद वे इन कानूनों के विरोध में बोलने लगीं। फिर कहने लगे कि ये कानून किसान विरोधी हैं।”

सीएम ने कहा, “भाजपा कहती है कि हम नशे के खिलाफ जंग छेड़ेंगे। जब मजीठिया के साथ हाथ मिलाकर तस्वीरें सामने आई हैं। अब आप ही बताइए कि इस तरह नशा कैसे खत्म होगा। मजीठिया को हमने ही पकड़ा है। बड़ी मुश्किल से पंजाब रास्ते पर आया है। अब इसे रास्ते से हटने मत देना। अब 24 घंटे बिजिली आ रही है महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button