उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 11 औद्योगिक परियोजनाओं को हरी झंडी, 9 जिलों में आएगा ₹5,504 करोड़ का निवेश

लखनऊ। कैबिनेट की बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश की 11 परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के जरिए नौ जिलों में 5,504.01 करोड़ रुपये का निवेश आएगा है।

मंगलवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सूर्या ग्लोबल फ्लैक्सीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को गौतमबुद्ध नगर में 605.37 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए एलओसी जारी करने की स्वकृति प्रदान की गई है।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि इसी प्रकार शाल्विस स्पेशिऐलिटीज लिमिटेड को हमीरपुर में 297.30 करोड़ रुपये तथा साउण्ड कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को हाथरस में 225 करोड़ रुपये, वृंदावन बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड को बाराबंकी में 436.12 करोड़ रुपये, जुआरी एनविएन बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को लखीमपुर खीरी में 294.72 करोड़ रुपये, पसवारा पेपर्स लिमिटेड को हाथरस में 315 करोड़ रुपये, सीआरडी फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड को मथुरा में 363.94 करोड़ रुपये, माउण्ट एवरेस्ट ब्रुअरीज लिमिटेड को उन्नाव में 363.52 करोड़ रुपये, मेसर्स एग्रिस्टोसी मासा प्राइवेट लिमिटेड बिजनौर में 794.27 करोड़ रुपये व मेसर्स कैनपैक इंडिया लिमिटेड को उन्नाव में 1,573.62 करोड़ रुपये की लागत से एल्युमिनियम बेवरेज कैनों के विनिर्माण की परियोजना के लिए एलओसी जारी किया जाएगा।

वहीं, मेसर्स सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड को कानपुर देहात में 235.15 करोड़ रुपये की लागत से वैल्यू एडेड प्लास्टिक बिल्डिंग साल्यूशन उत्पादों के विनिर्माण के लिए एसलओसी जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इन 11 परियोजनाओं के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर, हमीरपुर, हाथरस, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, मथुरा, उन्नाव, बिजनौर और कानपुर देहात में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button