उत्तर प्रदेशप्रयागराज
पत्रकार एल एन सिंह उर्फ पप्पू का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर हुआ

प्रयागराज २५ अक्टूबर
पत्रकार की हुई निर्मम हत्या के बाद पत्रकार एन एल सिंह उर्फ पप्पू का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर हुआ । पुत्र राज नारायण सिंह ने दी मुखाग्नि इस अंतिम यात्रा में हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए वहीं काफी संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने भी पत्रकार साथी को अंतिम विदाई दी। बृहस्पतिवार को पत्रकार की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी उसके बाद हत्या में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने चंद घंटे में हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया था और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है इस दुखद घटना से पत्रकारों में शोक की लहर है।




