उत्तराखण्डराज्य

राजभवन में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया

राजभवन देहरादून 10 अक्टूबर, 2025: राजभवन में आज प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सहभागिता की।

श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए करवा चौथ पर्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी की श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है, जो पारिवारिक जीवन के बंधनों को और सशक्त बनाता है। यह परंपरा हमें परिवार और रिश्तों की अहमियत को स्मरण कराती है तथा परस्पर सम्मान और एकता के संदेश को प्रबल करती है।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य में महिला अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं। उनके समर्पण और दक्षता से राज्य के सर्वांगीण विकास में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने करवा चौथ की मंगलकामनाओं के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा पारंपरिक उत्सव की आत्मीयता का आनंद साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button