राजस्व एवं पुलिस प्रशासन टीम की मौजूदगी में गाटा संख्या 2402 की हुई पैमाइश

बालजी हिन्दी दैनिक
गोंडा। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर माझा डीहा पूरे पाड़े में राजेश सिंह उर्फ बाबा, पुत्र शैल कुमारी से संबंधित गाटा संख्या 2402 की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित अभिलेखों के आधार पर भूमि की नाप-जोख की। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया विधिवत पूरी कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पैमाइश की कार्रवाई बिना किसी विवाद और व्यवधान के संपन्न हुई। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि भूमि से संबंधित अभिलेखों के अनुरूप नियमानुसार पैमाइश की गई है l पैमाइश करने में कानूनगो परशुराम मिश्रा, लेखपाल विनीत कुमार के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे l





